{"_id":"6a08dd576ec7cd512e0752d7","slug":"villagers-protested-against-laying-of-double-power-lines-and-demonstrated-rampur-news-c-282-1-rmp1023-171119-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली की डबल लाइन लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली की डबल लाइन लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रदर्शन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के ग्राम मानपुर उत्तरी के ग्रामीणों ने खेतों के बराबर से प्रस्तावित बिजली की डबल पोल लाइन लगाए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की गई है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर मनमानी करने और पहले से मौजूद लाइन के बिल्कुल पास दूसरी लाइन खींचने की तैयारी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मानपुर उत्तरी से धर्मपुर उत्तरी तक पहले से बिजली की लाइन गुजर रही है, जो उनके खेतों के किनारे से होकर जाती है।
अब विभाग द्वारा दूसरी बिजली लाइन भी उसी स्थान से खींचने की योजना बनाई जा रही है जबकि सड़क के दूसरे किनारे पर्याप्त जगह उपलब्ध है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी कुछ लोगों से मिलीभगत कर पहले से लगी लाइन से बिल्कुल सटाकर नई लाइन और खंभे लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार करीब 10 से 12 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित होगी और भविष्य में फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ तारों के टकराने से जान-माल का खतरा भी बना रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग स्वार से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रस्तावित बिजली लाइन को सड़क के दूसरे किनारे से खिंचवाया जाए तथा पुरानी लाइन से कम से कम पांच से 10 मीटर की दूरी रखी जाए। शिकायतकर्ताओं में जसवीर सिंह, हरजीत कौर, लखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।