फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers protest against overloaded vehicles in Kundanpur

Rampur News: कुंदनपुर में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against overloaded vehicles in Kundanpur
मुख्य मार्गों पर सख्ती के बाद कच्चे रास्तों से गुजर रहे खनन वाहन- बोले, कार सेवा से सही कराया मार्ग, ओवरलोड वाहनों से चलने लायक नहीं बचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कुंदनपुर गांव के कच्चे रास्तों से बालू से भरे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और ओवरलोड बंद करो के नारे लगाए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव के रास्तों से खनन वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
सोहन प्रकाश मौर्य ने कहा कि डीएम कि ओर से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कारण खनन माफिया गांवों की सड़कों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके चलते सड़क चलने लायक नहीं रही है। कुंदनपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रहमतगंज की ओर से देर रात से सुबह करीब चार बजे तक रेत से भरे ओवरलोड वाहनों की कतारें गांव के कच्चे रास्ते से तेज गति में गुजरती हैं। ग्रामीणों का विरोध करने पर खनन कारोबारी धमकी देते हुए दबंगई के बल पर वाहनों को निकाल ले जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले ही गांववासियों ने श्रमदान कर कच्चे रास्ते को दुरुस्त कराया था, लेकिन ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से मार्ग दोबारा जर्जर होने लगा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव के रास्तों से ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रप्रकाश, शांति प्रसाद, प्रेम सिंह, संदीप कुमार, सोहन प्रकाश मौर्य, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि एसडीएम को ग्रामीण मार्गों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। ओवरलोड और अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed