फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers protest after broken culvert fails to repair

Rampur News: टूटी पुलिया न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest after broken culvert fails to repair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वार। मसवासी नगर के मोहल्ला भूबरा में मिलक की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिया की मरम्मत न कराए जाने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया टूटने के कारण आए दिन लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे और अंधेरे के समय दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ जाती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जावेद अली, मुराद, जाकिर अली, नावेद, समीर, हामिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इस मामले में अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार का कहना है कि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed