फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers of Udaipur Jagir have been waiting for clean water for three years.

Rampur News: तीन साल से शुद्ध पानी के इंतजार में उदयपुर जागीर के ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Udaipur Jagir have been waiting for clean water for three years.
शाहबाद। उदयपुर जागीर गांव के लोग पिछले तीन साल से शुद्ध पानी के इंतजार में हैं। गांव में वाटर हेड टैंक का काम अधर में लटका हुआ है। पाइप लाइन भी पट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उदयपुर जागीर गांव में जल जीवन मिशन को लेकर पड़ताल की गई। पड़ताल के दौरान सामने आया कि 2.83 करोड़ से ज्यादा की की परियोजना से सात नवंबर 2022 को वाटर हेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था। इस परियोजना को साल भर के अंदर यानी छह नवंबर 2023 को पूरा करना था, लेकिन आज तीन साल बाद भी इस परियोजना का आधा काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

शुद्ध पानी पीने को लेकर ग्रामीण पिछले तीन सालों से आस में है। पड़ताल के दौरान पाया गया कि वाटर हेड टैंक स्थल के आस-पास उपले थापे जा रहे है। टैंक का अभी तक निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि विभाग को जल्द निर्माण पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------

जब से टंकी बननी शुरू हुई है, तब से पानी नहीं मिला है। पाइप लाइन कुछ जगह डाल दी गई है। जल्द से जल्द टंकी का निर्माण हो। -शराफत, ग्रामीण

----------------

टंकी की पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन पानी आज तक नहीं मिला है। वाटर हेड टैंक का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है। इस तरफ किसी का ध्यान ही नहीं है। -संतराम, ग्रामीण

---------------

टंकी के लिए पाइप लाइन खोदी गई, ठेकेदार सड़कें खोदकर चले गए और टंकी भी चालू नहीं हुई है। कोई देखभाल करने वाला नहीं है। -बब्बन खान, ग्रामीण

---------------

कई साल से टंकी की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, टंकी का काम पूरा नहीं हुआ है। चार साल पहले टंकी बननी शुरू हुई थी जो अब तक नहीं बनी है। -पप्पू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed