फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers along with 150 parents gave affidavits and recorded their statements.

Rampur News: ग्रामीणों ने 150 अभिभावकों के साथ शपथपत्र देकर दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers along with 150 parents gave affidavits and recorded their statements.
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के परिषदीय स्कूल में शिक्षिका से हुई छेड़खानी के आरोप में फंसे प्रधानाध्यापक के मामले में बृहस्पतिवार को ग्रामीण व अभिभावकों ने मुरादाबाद पहुंचकर मंडलीय टीम के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। करीब 150 अभिभावकों की ओर से शपथपत्र भी दाखिल किए गए।12 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के परिषदीय स्कूल में शिक्षिकाओं और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के आरोप भी लगाए थे। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था और बाद में एक शिक्षिका ने कोतवाली में प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले को उच्च अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया और डीएम ने भी घटना की जांच कराई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित भी कर दिया था। बाद में शिक्षिकाओं ने मुरादाबाद पहुंचकर मंडलायुक्त से भी मामले की शिकायत की और निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने अपर आयुक्त द्वितीय सर्वेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंडल स्तरीय पांच सदस्यीय एक टीम जांच करने के लिए गठित की थी।
विज्ञापन

एक मई को टीम गांव के विद्यालय पहुंची मंडल स्तरीय जांच कमेटी ने मामले की जांच की थी। उन्होंने 19 शिक्षक, कर्मियों व ग्राम प्रधान आदि के बयान दर्ज किए थे। अपर आयुक्त ने कहा था कि जो ग्रामीण या कोई अन्य अपना बयान देना चाहता है तो वह दो मई को मुरादाबाद आकर उनके कार्यालय में कमेटी के समक्ष अपने बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गांव से प्रधान पुत्र विधान किरतुनिया के नेतृत्व में छह सदस्यीय लोगों की एक टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों के अनुसार टीम में प्रधान पुत्र विधान किरतुनिया, पूर्व ग्राम प्रधान मधु व्रत राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीरा घटक, मुकेश कुमार, अमित राय मुरादाबाद में कमेटी के समक्ष पहुंचे। उन्होंने अपने गोपनीय बयान दर्ज कराए।

इसके अलावा 150 अभिभावकों की ओर से शपथपत्र भी जांच कमेटी को दिए गए और अनुरोध किया गया कि उक्त शपथपत्रों को भी जांच में सम्मिलित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जांच कमेटी और मंडलायुक्त पर पूरा भरोसा है कि वह विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए सभी फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed