फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers agitated over illegal mining demonstrated against revenue officials

अवैध खनन पर भड़के ग्रामीणों ने किया राजस्व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers agitated over illegal mining demonstrated against revenue officials
भोट। खेतों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने के दौरान ओवरलोड डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रास्ते खराब होने और गांव में धूल उड़ने से परेशान ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू अंबावता पदाधिकारियों ने घोषणा करते हुए कहा कि खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने वाले लेखपालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पत्थरखेड़ा गांव में अवैध खनन से परेशान तमाम ग्रामीण भाकियू अंबावता के बैनर तले साप्ताहिक बाजार स्थल पर एकत्र हुए और एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाकियू अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी ने कहा कि खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। अवैध खनन से गांव के रास्ते खराब हो रहे हैं। धूल से गांव की गलियों में निकलना दूभर हो गया है। ऑनलाइन परमीशन की जांच में राजस्व अधिकारियों को चार-चार दिन कैसे लग रहे हैं यह सोचने की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक माह पूर्व भी क्षेत्र के पेमपुर गांव के लेखपाल द्वारा अवैध खनन करती पकड़ी गई चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों और एक जेसीबी मशीन को राजस्व अधिकारियों के आदेश पर चार दिन तक थाने में खड़ा रखने के बाद बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया था। इस दौरान कहा कि तहसील सदर के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ 13 जुलाई को जिलाधिकारी से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान गुड्डू, डॉ. दयाशंकर, शाकिर अली, आरिफ, सफीक अहमद, रिजवान, राजू, आकाश यादव, रिफाकत अली, सगीर अहमद, मोहम्मद रफीक, इंसान अली, हाजी शराफत, नवी जान, गौरव चौधरी, अखिलेश शर्मा, रामवीर, जानकी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed