{"_id":"69c5979971fb91a8810ea9d8","slug":"village-heads-son-accused-of-beating-villager-rampur-news-c-282-1-smbd1029-167244-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रधान के बेटे पर ग्रामीण की पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रधान के बेटे पर ग्रामीण की पिटाई का आरोप
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बब्बरपुरी गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे की पिटाई की शिकायत करने पर ग्रामीण की पिटाई कर दी। ग्रामीण ने प्रधान के बेटे पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र के बब्बरपुरी गांव निवासी शकील अहमद ने बताया कि उसका बेटा अरमान गांव के बच्चों के साथ प्रधान के घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान प्रधान और उसका बेटा बाहर आए, जिन्हें देख अन्य बच्चे भाग गए, लेकिन अरमान को पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई कर दी। बताया कि अरमान ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी।
पिता शकील शिकायत लेकर प्रधान के घर गया तो आरोप है कि वहां प्रधान के बेटे ने गाली-गलौज करते हुए शकील की भी पीट दिया। इस दौरान उसका सिर दीवार में लगने से घायल हो गया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद