फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vigilance team caught Assistant Commissioner Food Grade two in Rampur

मीट के कारोबार में अफसर ने मांगा हिस्सा: सहायक आयुक्त खाद्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने पकड़ने को बुना ऐसा जाल

Wed, 20 Apr 2022 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Apr 2022 09:05 PM IST
सार

रामपुर में मीट कारोबारी की शिकायत पर बरेली की विजिलेंस टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कुलदीप सिंह को रिश्वत लेता पकड़ा है। मीट कारोबारी का लाइसेंस बहाल करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Vigilance team caught Assistant Commissioner Food Grade two in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कुलदीप सिंह को मीट कारोबारी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। बरेली विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव बढ़पुरा शुमाली निवासी भगवत सरन मीट के कारोबारी हैं। उनका काम रिटेलरों को मीट की सप्लाई करना है। इसके लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से मीट ट्रांसपोर्ट का लाइसेंस लिया हुआ था। आठ फरवरी को खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कुलदीप सिंह ने उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया था और एक नोटिस जारी कर कुछ कमियां बताईं थीं। नोटिस में बताई कमियों को मीट कारोबारी ने दूर कर दिया। आरोप है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कुलदीप सिंह ने मीट कारोबारी से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी, जिसे कारोबारी भगवत सरन ने देने से मना कर दिया। बाद में 30 हजार रुपये देने की बात तय हो गई।
विज्ञापन


मीट कारोबारी ने रिश्वत मांगने की शिकायत बरेली विजिलेंस से की। बुधवार को शिकायत पर विजिलेंस टीम बरेली से रामपुर पहुंची और गंगापुर आवास विकास में कुलदीप सिंह के बताए गए स्थान सेठी आवास के आसपास घेराबंदी कर की। तय समय पर कुलदीप सिंह के फोन करने पर मीट कारोबारी ने आकर 30 हजार रुपये की रिश्वत दी। विजिलेंस की टीम कुलदीप सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया और बरेली लेकर चली गई। बरेली विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है। वहीं बरेली विजिलेंस की अपर पुलिस अधीक्षक शैलजा मिश्रा ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कुलदीप सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed