फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Video: Wolves are hiding behind khaki uniform... female constable revelations cause uproar

Video: खाकी की आड़ में छिपे हैं भेड़िये.. महिला सिपाही के खुलासे से हड़कंप, थानेदार के हाथ में मारा था डंडा

Wed, 29 May 2024 02:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 02:17 PM IST
सार

रामपुर के खजुरिया थाना इन दिनों चर्चा में हैं। यहां तैनात दो महिला सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद एक महिला सिपाही ने थानेदार के हाथ में डंडा मार दिया। अब महिला सिपाही ने वीडियो जारी कर कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
Video: Wolves are hiding behind khaki uniform... female constable revelations cause uproar
रामपुर जिले में तैनात महिला कास्टेबल आरजू - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामपुर जिले के खजुरिया थाने में महिला सिपाही ने थानेदार के हाथ में डंडा मार दिया। इसमें थानेदार जख्मी हो गया। सीओ रवि खोखर ने मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर महिला सिपाही को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

उधर, महिला सिपाही ने एक वीडियो जारी कर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। खजुरिया थाने में तैनात महिला सिपाही आरजू से सोमवार की शाम साथी सिपाही अमृता भूषण उनकी स्कूटी मांगकर ले गई थी। रास्ते में स्कूटी की किसी वाहन से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों महिला सिपाहियों में विवाद हो गया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, अमृता ने कहा कि वह स्कूटी ठीक करा देंगी, लेकिन आरजू नहीं मानी। इसके बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने पुरानी एक्टिवा अमृता भूषण को रखने को कहा। साथ ही नई स्कूटी खरीदकर आरजू को देने की बात कही। अमृता इस पर राजी हो गई, लेकिन आरजू मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गई।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया तो महिला सिपाही आरजू आग बबूला हो गई और थानाध्यक्ष पर डंडा उठाकर हमला कर दिया। हाथ में डंडा लगने से थानाध्यक्ष जख्मी हो गए। उनका मेडिकल कराया गया।

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो सीओ बिलासपुर रवि खोखर थाने पहुंचे। जांच के बाद महिला कांस्टेबल आरजू पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके बाद एसपी ने महिला सिपाही आरजू  को निलंबित कर दिया।  

महिला सिपाही ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
खजुरिया थाने में हंगामा करने और थानाध्यक्ष को डंडा मारने के आरोप में निलंबित हुई महिला सिपाही आरजू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उसने स्कूटी को तोड़कर लाने वाली महिला सिपाही पर कार्रवाई न करने पर थानाध्यक्ष से नाराजगी जताई है।

थाना पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। 2 मिनट 41 सेकंड की वीडियो में महिला सिपाही ने कई गंभीर आरोप थानाध्यक्ष पर लगाए हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।

अमरोहा में विवाद के बाद रामपुर हुआ था तबादला
मूलरूप से बिजनौर निवासी महिला सिपाही आरजू रामपुर से पहले अमरोहा में तैनात थीं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वहां भी साथी पुलिसकर्मियों से उसने अभद्रता की थी। जिसके बाद उसका तबादला रामपुर हुआ था। वहीं महिला सिपाही ने अपने ही पति पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पुलिस विभाग महिला सिपाही पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

स्कूटी के विवाद में दो महिला सिपाहियों के बीच में विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला सिपाही आरजू ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ अभद्रता की और डंडा भी मारा। महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। - राजेश द्विवेदी, एसपी, रामपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed