{"_id":"65c007f7572e6595a003aed6","slug":"vehicles-will-ply-on-moradabad-tanda-dadhiyal-road-in-a-year-rampur-news-c-282-1-rmp1004-115235-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एक साल में मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एक साल में मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर चौड़ीकरण के बाद एक साल में वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण के कार्य की कवायद शुरू कर दी है। 62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 21 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग काफी संकरा है, इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले इस मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी देने के साथ ही 21 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 62.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
शासन ने पहली किस्त के रूप में 15.50 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के बाद विभाग की ओर से एक साल की अवधि में चौड़ीकरण का कार्य पूरा करा लेने का भरोसा दिलाया गया है। चौड़ीकरण करने वाली कंपनी को एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करा लेने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल स्वीकृत राशि-62.02 करोड़ रुपये
धनराशि जारी-15.50 करोड़ रुपये
मार्ग के चौड़ीकरण से इन गांवों को होगा फायदा
मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग के चौड़ीकरण से ग्राम बादली, कस्बा टांडा, मरघटी, मिलक मुण्डी, झब्बूपुरा, फैजुल्लानगर, रफातपुर, चन्दूपुरा, रामनगर लतीफपुर, अहमदाबाद, लाड़पुर, सरकथल, पीपलीनायक, नरायनपुर, जटपुरा, चक मवाना, मिलक, मिलक फत्तावाला, मजरा ऐवज, शेखुपुरा, दून्दावाला, दढ़ियाल, मसवासी, मुंशीगंज, सीकमपुर छितरिया इत्यादि की लगभग 1.50 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जाम से मिलेगी निजात
टांडा के बीचों-बीच से होकर गुजरने वाले मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव से लोगों में खुशी है। मार्ग चौड़ीकरण होने के बाद नगर में दोनों ओर लगे खंभे और अतिक्रमण हटने पर नगर में रोज लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के चौड़ीकरण के लिए कवायद शुरू की गई है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराना होगा। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - कृष्णवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग