फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vehicles going to Nainital will pass through the bypass, orders to install indicators in five days

Rampur News: बाईपास से गुजरेंगे नैनीताल जाने वाले वाहन, पांच दिन में संकेतक लगाने के आदेश

Tue, 03 Jun 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vehicles going to Nainital will pass through the bypass, orders to install indicators in five days
रामपुर। शहर के भीतर जाम की समस्या न हो इसके लिए अब नैनीताल जाने वाले वाहनों को कोसी जीरो प्वाइंट से बाईपास से गुजारा जाएगा। इन वाहनों को मोदी फैक्टरी के पास बने नए नैनीताल बाईपास से गुजारा जाएगा। वाहन चालक न भटकें इसके लिए एनएचआई को पांच दिन में बाईपास पर संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने साफ किया है कि शहर में जाम की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली से नैनीताल जाने वाले वाहन कोसी जीरो प्वाइंट से शहर के भीतर प्रवेश करते हैं और फिर नए रोडवेज बस अड्डे से होते हुए नैनीताल रोड पर जाते हैं। इन दिनों कोसी जीरो प्वाइंट पर फ्लाई ओवर का काम चल रहा है, जिसकी वजह से यहां आए दिन जाम की समस्या होेती है। इसके साथ ही नैनीताल जाने वाले इसी मार्ग से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने एसपी विद्या सागर मिश्र के साथ रामपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र में बाहरी वाहनों के आवागमन के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या के समाधान हेतु कोसी जीरो प्वाइंट पर स्थित होटल रिवरसाइड इन के पास से शहर के अंदर होकर गुजरने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। नैनीताल, कैंची धाम और बिलासपुर को जाने वाले वाहनों को रिवरसाइड जीरो प्वाइंट से बाईपास होकर मोदी फैक्टरी स्थित चौराहा होते हुए नवीन बिलासपुर बाईपास से जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों की सुविधा के लिए निर्धारित रूट पर जगह-जगह संकेतक लगवाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि वाहनों द्वारा निर्धारित रूट से गुजरने पर शहर में जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा इससे लोगों को अनावश्यक असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को पांच दिन व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

-----------------------------------------
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश
सिविल लाइन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डीएम जोगिंदर सिंह ने तहसीलदार सदर और पालिका के ईओ को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार विभिन्न प्रयोजन के लिए आरक्षित जमीनों का सत्यापन करें तथा अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए उसे हटाने की कार्रवाई की जाए। जिस विभाग की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा, उस विभाग की यह जिम्मेदारी होगी कि जमीन पर कब्जा प्राप्त करके उसे सुरक्षित करेगा। इस दौरान डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में अभिलेखों के रखरखाव हेतु निर्माणाधीन अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed