{"_id":"69bda2d0a95f05b8c90dac0d","slug":"vehicles-continued-to-crawl-in-the-jam-in-swar-for-the-second-day-pedestrians-were-troubled-rampur-news-c-282-1-smbd1029-166761-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वार में दूसरे दिन भी जाम से रेंगते रहे वाहन, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वार में दूसरे दिन भी जाम से रेंगते रहे वाहन, राहगीर परेशान
विज्ञापन
स्वार। ईद की पूर्व संध्या पर नगर में रामपुर-बाजपुर मार्ग पर भीषण जाम लगा। त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को नगर में ग्राहकों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। जाम के कारण काफी देर तक राहगीर और पर्यटक भीषण जाम से जूझते रहे। राहगीरों का पैदल निकलना भी दुश्वार बना रहा।
नगर में बृहस्पतिवार को भी दिनभर जाम की समस्या रही थी। शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के बावजूद ईद के मद्देनजर बाजार खुला रहा। इसके चलते रामपुर-बाजपुर मार्ग पर बढ़ती भीड़ और अनियंत्रित ई-रिक्शाओं की आवाजाही के चलते बिलासपुर तिराहा, कोतवाली चौराहा और अगलगा चौराहे पर हालात और ज्यादा बिगड़ गए। शुक्रवार को इन प्रमुख चौराहों पर पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया।
नगर के अंदरूनी बाजार में भी भारी भीड़ रही। बाजार में ईद के लिए खरीदारी अपने चरम पर रही।
नगर के मुख्य बाजार, कोतवाली बाजार, नगर पालिका शॉपिंग बाजार समेत अन्य बाजारों में भीड़ रही। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़ बढ़ रही है, पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।