{"_id":"623cbcea7e79180f5501db28","slug":"vegitable-seller-died-in-accident-swar-news-mbd4225249168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक खानम/स्वार। मिलक खानम-बिलासपुर मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर मोपेड सवार सब्जी विक्रेता बालकिशन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बिलासपुर क्षेत्र के थाना खजुरिया के बेगमाबाद गांव निवासी बालकिशन (40) मोपेड पर ही सब्जी रखकर घूम-घूम कर बेचता था। बृहस्पतिवार की सुबह बालकिशन स्वार की मंडी से सब्जियां खरीद कर घर वापस जा रहा था। इस दौरान बिलासपुर मार्ग स्थित कुम्हरिया गांव के पास बिलासपुर की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने रांग साइड आकर सब्जी विक्रेता की मोपेड में टक्कर मार दी। इस दौरान बालकिशन गिरकर डंपर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना मिलक खानम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस बीच डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई प्रीतम की ओर से अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त मोपेड चालक हेलमेट लगाए हुए नहीं था। यदि चालक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। लोगों को खुद अपनी जान की परवाह करते हुए हेलमेट जरूर लगाना चाहिए।