{"_id":"60cf78778ebc3e32cb6f6c62","slug":"vaccination-drive-started-from-tomorrow-rampur-news-sml3742646124","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लॉट बुकिंग का झंझट खत्म, विशेष टीकाकरण अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लॉट बुकिंग का झंझट खत्म, विशेष टीकाकरण अभियान आज से
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए स्लॉट बुकिंग का झंझट नहीं रहेगा। नगर परिषद रामपुर और रिकांगपिओ को छोड़कर सभी केंद्रोें में यह सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त अब हर केंद्र में 100 की जगह 150 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
बीएमओ रामपुर आरके नेगी ने बताया कि रामपुर नगर परिषद के अलावा सभी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 18 से अधिक आयु के लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। अब वह सीधा वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर टीका लगा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 21 जून से हिमाचल में वैक्सीन की कमी नहीं होगी। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए अब सरकार ग्रामीण स्तर पर और स्कूल और कॉलेजों में भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाएगी। इसके अलावा पंचायत घरों में भी टीके लगेंगे।
तीन दिन 18 से 44 आयुवर्ग का होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रामपुर उपमंडल के ज्यूरी, तकलेच, सराहन, जगोरी और झाकड़ी में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 18 से 44 के बीच लोगों को वैक्सीनेशन होगा जबकि वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें वह लोग शामिल होंगे जिन्हें दूसरी डोज के लिए जरूरी 84 दिन का समय पूरा हो चुका है। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन
किन्नौर के 13 केंद्रों में होगा टीकाकरण
किन्नौर जिले में आज से 13 वैक्सीनेशन केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को ड्यटी पर लगा दी है। इसके तहत चार वैक्सीनेशन केंद्र रिकांगपिओ, सीएचसी सांगला, ग्राम पंचायत संागला, पीएचसी छितकुल, पीएचसी रक्षम, पीएससी सापनी, पीएचसी कल्पा, पीएचसी तंगलिंग, बारंग और ग्राम पंचायत पांगी में टीकाकरण होगा।