फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uttarakhand police on backfoot after seeing fierce opposition from farmers

किसानों का उग्र विरोध देख बैकफुट पर आई उत्तराखंड पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police on backfoot after seeing fierce opposition from farmers
बिलासपुर के नबाबगंज गांव में शहीद बलजीत सिंह चौक पर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने को मुस्तैद पु - फोटो : BILASPUR
स्वार (रामपुर)।कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों के समर्थन में उत्तराखंड के किसानों ने 25 दिसंबर को दिल्ली कूच की घोषणा की थी। उत्तराखंड के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उत्तराखंड बार्डर, मसवासी तिराहा, बिलासपुर तिराहे पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसानों की तादाद एवं उनके आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन बैकफुट पर रहा। उत्तराखंड से काफिला निकलते ही यूपी पुलिस ने उन्हें रोकने तक कि जहमत तक नहीं उठाई और किसानों का काफिला मुरादाबाद की ओर निकल गया।
विज्ञापन

बॉर्डर पर किसानों और उनके वाहनों को रोकने के लिये बड़े पत्थर व मिट्टी से भरे वाहनों को सड़क के मध्य खड़ा कर दिया गया था। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे किसान वाहनों के साथ यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंच गए। किसानों को दिल्ली न जाने के लिए मनाते हुए पुलिस प्रशासन ने मौजूद लोगों से वार्ता की। काफी देर तक गहमागहमी के बाद किसान भड़क गए और अपने वाहनों में बैठ कर बार्डर पर लगे सभी पत्थरों की बैरिकेडिंग को ध्वस्त कर दिल्ली के लिए निकल पड़े। दिल्ली कूच करने करने वालों में गुरुद्वारा नानकसर के बाबा प्रताप सिंह, बाजपुर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह पड्डा, कुलविंदर सिंह किंदा, चितरंजन सिंह बिल्लू, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, जरनैल सिंह, परगट सिंह, बलकार सिंह, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, कुंवरजीत सिंह पुनिया, लखवीर सिंह, कुलदीप सिंह, कुलवीर सिंह, लखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, अवतार सिंह आदि शामिल रहे।

स्वार में किसानों के कूच से पहले पत्थर लगाती क्रेन। संवाद न्यूज एजेंसी

स्वार में किसानों के कूच से पहले पत्थर लगाती क्रेन। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed