फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Use social media carefully, only then will cybercrime be stopped

सोशल मीडिया का सावधानी से करें प्रयोग, साइबर क्राइम पर तभी लग सकेगी रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Use social media carefully, only then will cybercrime be stopped
सोशल मीडिया का सावधानी से करें प्रयोग, साइबर क्राइम पर तभी लग सकेगी रोक
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कालेज में महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर हुआ वेबिनार
रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति विशेष अभियान के महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम विषय पर वेबिनार हुआ। इसमें सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करके साइबर क्राइम से बचने का आह्वान किया गया।

मंगलवार को हुई वेबिनार में प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम आज के दौर में एक आम बात बन गई है। इससे बचने के लिए इंटरनेट से संबंधित जानकारी होनी चाहिए। सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो कभी भी हम साइबर क्राइम की चपेट में आ सकते हैं। मुख्य वक्ता डॉ. अभिमन्यु यादव ने कहा कि साइबर स्टॉकिंग के महिलाओं के प्रति ज्यादा होने की सबसे अधिक संभावना है। एक साइबर स्टॉकर पीड़ित को सीधे शारीरिक खतरे में नहीं डालता है, लेकिन जानकारी इकट्ठा करने के लिए पीड़ित की ऑनलाइन गतिविधि का ध्यान रखता है, विभिन्न रूपों से धमकी देता है। डॉ. नाहिद अंजुम ने कहा कि भारत में हर दूसरे सेकंड, एक महिला साइबर क्राइम का शिकार होती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अब एक नया मंच है, जहां हर पल एक महिला सुरक्षा को चुनौती दी जा रही है। महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम के प्रभाव शारीरिक से अधिक मानसिक हैं। डॉ. चारु चौधरी ने साइबर क्राइम के कानूनी पहलुओं पर रोशनी डाली और साइबर कानून से संबंधित जानकारी दी। डॉ. सुनीता जायसवाल ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. प्रीति लता सिंह, डॉ. मनोरमा चौहान, डॉ. वंदना राठौर और डॉ. मोहम्मद कासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed