फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar over not admitting a burnt child in the district hospital

Rampur News: जिला अस्पताल में झुलसे बच्चे को भर्ती न करने पर हंगामा

Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar over not admitting a burnt child in the district hospital
रामपुर। डूंगरपुर में 11 माह का बच्चा घर में बन रही सब्जी की कढ़ाई में गिरकर झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां बर्न वार्ड में भर्ती न करने के आरोप पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर निवासी संजय का बेटा लोहे की कढ़ाई में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाए, जहां ईएमओ डॉ. ताज मोहम्मद ने कागजी कार्रवाई के बाद बच्चे को तीसरी मंजिल स्थित बर्न वार्ड में भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बर्न वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स ने डॉक्टर उपलब्ध न होने की बात कहकर बच्चे को अन्य अस्पताल ले जाने को कहा। इस पर बच्चे के पिता की स्टाफ से तीखी झड़प हो गई और काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में संजय बच्चे को प्राइवेट एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमओ डॉ. ताज मोहम्मद का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को भर्ती के लिए भेजा गया था। उनके अनुसार स्टाफ ने गंभीर स्थिति और गारंटी न होने की बात कहकर अभिभावकों से हस्ताक्षर करने को कहा, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed