फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar Milak after truck loaded with animal hides was seized; Hindu organization stages protest highway

UP: रामपुर के मिलक में खालों से भरा ट्रक पकड़ने पर बवाल, हिंदू संगठन का हाईवे पर धरना, चालक फरार... भीषण जाम

Sat, 17 Jan 2026 02:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 02:06 PM IST
सार

रामपुर के मिलक में हाईवे पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने खालों से भरा ट्रक पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा काटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Uproar Milak after truck loaded with animal hides was seized; Hindu organization stages protest highway
मिलक में हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के मिलक क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को खालों से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ग्राम लोहा के पास हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को घेर नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से हाईवे पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


आरोप है कि ट्रक में प्रतिबंधित तरीके से खालों को ले जाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। चालक के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने ट्रक को मौके से हटाने नहीं दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


इसके बाद मिलक पुलिस के साथ ही एएसपी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। काफी देर तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में पुलिस ने यातायात को वन साइड कराकर किसी तरह सुचारु कराया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि खालों के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed