फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar in Tanda over the burial of animal remains.

Rampur News: टांडा में पशु अवशेषों को दबाने पर हंगामा

Fri, 25 Sep 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Tanda over the burial of animal remains.
टांडा। ग्राम हमीरपुर के मझरा खुशहालपुर में पशु अवशेषों को गड्ढे में दबाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में बिना जांच अवशेष दबाने पर सवाल उठाए। पशु चिकित्सा विभाग ने अवशेषों के नमूने लिए हैं, जिनकी जांच के बाद ही पशु की प्रजाति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर सुलेमान की खाली जमीन पर पशु अवशेष दबाए जा रहे थे। इसके लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण और बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि अवशेषों की जांच क्यों नहीं कराई गई। आरोप था कि पुलिस की मौजूदगी में बिना पुष्टि किए अवशेषों को दबाया जा रहा था। संगठन और ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अवशेषों को बाहर निकालकर जांच की मांग की। पुलिस ने बताया कि पशु के मरने की सूचना पर ग्रामीण अवशेष दबा रहे थे।
विज्ञापन


करीब साढ़े छह घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सक से नमूना लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। सीओ पंकज पंत ने बताया कि पशु चिकित्सक ने नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed