{"_id":"6a21ce1faa763b6857000f88","slug":"uproar-in-hospital-over-death-of-newborn-during-delivery-rampur-news-c-15-1-mbd1058-917808-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Fri, 05 Jun 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर स्थित केयर बेस्ट हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर लाड़पुर सेमरा निवासी गुलनाज को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अस्पताल संचालक के बीच नोकझोंक और हाथापाई भी हुई।
प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर ले गए। इस बीच अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर मौके से चला गया। सीएचसी स्वार के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार चंदेल के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
000
मेडिकल स्टोर पर इलाज का खेल, नोटिस जारी
अस्पताल की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के एक मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा, जहां मरीजों का उपचार किए जाने की सूचना मिली थी। टीम के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और मौजूद मरीज जल्दबाजी में निकल गए। डॉ. राजीव कुमार चंदेल ने बताया कि केयर बेस्ट हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।