फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar at meeting over ration shop proposal; meeting to be held again on September 30.

Rampur News: राशन की दुकान के प्रस्ताव को लेकर बैठक में हंगामा, 30 सितंबर को फिर होगी बैठक

Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uproar at meeting over ration shop proposal; meeting to be held again on September 30.
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में राशन की दुकान के प्रस्ताव को लेकर आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों के बीच हंगामा और नोकझोंक हो गई। बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण राशन की दुकान का प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। अब 30 सितंबर को दोबारा बैठक आयोजित कर राशन की दुकान के प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

खुशहालपुर गांव की राशन वितरण व्यवस्था पिछले करीब छह माह से शिकारपुर गांव के कोटा डीलर से संबद्ध है। ग्रामीणों की लंबे समय से गांव में ही राशन की दुकान आवंटित किए जाने की मांग है। इसी को लेकर मंगलवार को राशन की दुकान के प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों के बीच कहासुनी और नोकझोंक की स्थिति बन गई। हंगामे के बीच अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि अब 30 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत बादाम सिंह, एडीओ पंचायत वेदप्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी गुलाब अली, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed