फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: young man was courting village girl. His girlfriend became pregnant, people got marriage done

UP: युवक गांव की युवती ने लड़ा रहा था इश्क.. प्रेमिका हो गई गर्भवती, लोगों ने दोनों की मंदिर में करवाई शादी

Mon, 26 Feb 2024 12:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 12:58 PM IST
सार

रामपुर में एक गांव निवासी युवक-युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। तब पंचायत ने दोनों परिवारों से बात कर उनकी शादी करवा दी। 

विज्ञापन
UP: young man was courting village girl. His girlfriend became pregnant, people got marriage done
प्रेम विवाह

विस्तार

रामपुर के मिलकखानम क्षेत्र के गांव की युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो युवती से पूछताछ की। युवती ने थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बारे में जानकारी दी। प्रेमी युगल एक ही संप्रदाय और बिरादरी के हैं।

विज्ञापन


इसके चलते दोनों के परिजनों की सहमति से गांव के एक मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल पहले युवती अपनी रिश्तेदारी में थाना अजीमनगर के युवक के गांव गई थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन


युवक दिल्ली में नौकरी करता है। इस बीच दोनों में बातचीत शुरू हो गई और वह मिलने भी लगे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवती के पेट में दर्द होने पर जांच कराई गई तब पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। परिजनों ने पूछताछ की तो युवती ने बताया कि टांडा क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई। परिजनों ने जब जानकारी की तो दोनों एक ही बिरादरी के निकले। गांव के संभ्रात लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाया और शादी कराने की बात रखी। इस पर दोनों ही पक्ष राजी हो गए। रविवार को मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed