फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Road Accident: Triveni Sugar Mill Bus Falls into Gorge, 21 Workers Injured UP News in Hindi

Rampur News: रामपुर में त्रिवेणी शुगर मिल की बस खाई में पलटी, 21 कर्मचारी जख्मी, माैके पर मच गई चीख पुकार

Sat, 03 May 2025 04:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 04:26 PM IST
सार

Rampur Accident : काशीपुर से टांडा जा रही त्रिवेणी शुगर मिल की बस ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में 21 कर्मचारी घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डिस्टलरी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Rampur Road Accident: Triveni Sugar Mill Bus Falls into Gorge, 21 Workers Injured UP News in Hindi
रामपुर में पलटी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

कर्मचारियों को लेकर त्रिवेणी शुगर मिल डिस्टेलरी यूनिट जा रही बस ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में 25 लोग सवार थे। इसमें 21 लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए काशीपुर अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस उत्तराखंड के काशीपुर से कर्मचारियों को लेकर टांडा क्षेत्र की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बस तेलीपुरा गांव के पास अनियंत्रित होने के बाद खंती में पलट गई। हादसा देख राहगीर मौके पर रुक गए और बचाव कार्य में जुट गए थे। सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। चोटिल हुए डिस्टलरी यूनिट के मैनेजर सुधीर कुमार भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टांडा थाना पुलिस पहुंची थी और डिस्टलरी यूनिट के लोग भी पहुंच गए थे। हादसे के बाद बस में बैठे लोगों में की चीख पुकार मच गई। अधिकांश कर्मचारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक उपचार के लिए इन्हें एम्बुलेंस से काशीपुर के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टांडा थाने के दरोगा प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी घायल प्रारंभिक उपचार के बाद अपने घर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस मामले में महाप्रबंधक डिस्टलरी रविंद्र कुमार का कहना है कि कोई भी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी कर्मचारी स्वस्थ हैं।

घायलों की सूची 

आलोक कुमार, रचित अग्रवाल, कौशल चौहान, संतोष कुमार, अशोक पांडे, अजय कुमार वर्मा, राहुल शर्मा, शीशपाल, अमरीश सिंह, जयवीर सिंह, उदय राम, पुष्पेंद्र, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, प्रशांत सिंह, मोहन चंद्र, धीरेंद्र मिश्र, प्रमोद गुप्ता, राहुल सिंह यादव, सुधीर कुमार, विपिन शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed