फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up tet today

यूपी टीईटी आज, जिले भर में 23 केंद्रों पर 13636 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
up tet today
रामपुर। 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में 23 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए केंद्रों पर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों को जायजा लिया। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए 13636 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक एजूकेशन बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में पिछले वर्ष 28 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई थी। इस समय प्रथम पाली की परीक्षा चल रही थी। उसी समय प्रश्नपत्र लीक हो जाने के कारण पूरे प्रदेश में परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब शासन ने टीईटी को पुन: 23 जनवरी को कराने का निर्णय लिया था। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी जबकि, दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्राथमिक स्तर शिक्षक पात्रता परीक्षा में 8437 और उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 5199 अभ्यर्थी परीक्षा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए लगाए गए वायस रिकार्डर और सीसीटीवी कैमरों को जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने गहनता से जांचा परखा और प्रत्येक परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक से सिस्टम सही होने को सर्टिफिकेट लिया। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को सभी परीक्षा कक्षों का सीटिंग प्लान लगाने के बाद कक्षों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्केनर और सैनिटाइजर का प्रबंध किया गया है। किसी भी अभ्यर्थी, परीक्षा डयूटी में लगे अफसरों और कर्मचारियों को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के दो किलोमीटर दायरे में आने वाली सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। कोई भी परीक्षार्थी स्मार्ट घड़ी, मोबाइल फोन, पेजर या कोई अन्य डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। कक्ष निरीक्षक व अन्य कर्मचारी और अफसर भी मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।

रविवार को होने वाली टीईटी परीक्षा शहर में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा छूटने पर परीक्षार्थी जाम में फंस सकते हैं। शहर के अतिव्यस्त परीक्षा केंद्र राजकीय महिला डिग्री कालेज में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी किले के पूर्वी गेट से होकर आ सकते हैं। राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी किले के पीछे के रास्ते से जेल रोड की तरफ से निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed