{"_id":"65805e8ce3de5019060a25ff","slug":"up-teenager-was-given-alcohol-and-did-obscene-acts-after-seeing-her-alone-police-searching-for-accused-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पशुओं के लिए चारा लेने गई किशोरी को पिलाई शराब, अकेले देखकर की अश्लील हरकत, अब पुलिस आरोपी की कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पशुओं के लिए चारा लेने गई किशोरी को पिलाई शराब, अकेले देखकर की अश्लील हरकत, अब पुलिस आरोपी की कर रही तलाश
Mon, 18 Dec 2023 08:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 08:30 PM IST
सार
सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जंगल से बरसीन लेने गई दलित किशोरी को युवक ने शराब पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर डाली। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। ढकिया चौकी क्षेत्र निवासी पिता ने शत्रु घनपाल सिंह उर्फ सिद्धू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि 17 दिसंबर को उसकी नाबालिक बेटी जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान सिद्धू ने बेटी को बहला-फुसलाकर शराब पिला दी। इसके बाद सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पिता ने बताया कि नशे की हालत में बेटी को एक सहेली घर तक पहुंचा गई।
विज्ञापन
होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने शाहबाद कोतवाली में तहरीर दी। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया गया है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
किसान ने लगाया पुत्री के अपहरण का आरोप
केमरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने युवक पर नाबालिग पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। किसान ने कहा कि उसने पुत्री की कई जगह तलाश की पर उसका पता नहीं चला।थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।