फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP's film city will be modern, mini UP will also be built in western UP

यूपी की फिल्म सिटी होगी आधुनिक, पश्चिमी यूपी में भी होगा मिनी फिल्म सिटी का निर्माण

Sat, 26 Dec 2020 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
UP's film city will be modern, mini UP will also be built in western UP
राजू श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष एवं हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने कहा कि नोएडा में बन रही फिल्म सिटी आधुनिक होगी। इसमें होटल, मिनी एयरपोर्ट, हेलीपैड आदि का निर्माण होगा। जूनियर कलाकारों के रहने के भी मुकम्मल इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा तीन मिनी फिल्म सिटी बनाई जाएंगी, जिसमें से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनेगी। रामपुर इसके लिए सर्वोत्तम लोकेशन है। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


हाइवे किनारे स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें काम दिया है कि हम उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी का संचालन बेहतर तरीके से करें। इसके लिए हमने तेजी से काम भी शुरू कर दिया है। यहां के लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें और स्थानीय प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिले, इसके लिए हमने एक शर्त रखी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में हिन्दी, अवधी, बुंदेलखंडी भाषा पर फिल्म बनाएं और उसमें कम से कम पांच स्थानीय कलाकार हों। फिल्म की 75 फीसदी शूटिंग प्रदेश में हो तो फिल्म निर्माता को 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों ऐसे 12 लोगों को ये सब्सिडी दी भी जा चुकी है। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषा में फिल्म का निर्माण करने पर शर्त है कि कम से कम 12 कलाकार स्थानीय हों, तो सब्सिडी 50 प्रतिशत तक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नोएडा में बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है, जहां तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी। विश्वस्तरीय फिल्म सिटी में पांच सितारा होटल से लेकर मिली एयरपोर्ट, हेलीपैड आदि सभी होगा। जूनियर कलाकारों के लिए कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि जो भी यूनिट यहां लेकर आए, उसे किसी भी काम के लिए बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यहां से फिल्म पूरी करने के बाद ही जाए। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। आगामी तीन सालों में यह काम पूरा हो जाएगा, जिसमें करीब दस हजार करोड़ रुपये निवेश होंगे। इसके अलावा चूंकि प्रदेश की आबादी करीब 24 करोड़ है। लिहाजा, यहां एक फिल्म सिटी से तो काम नहीं चलेगा, बल्कि यहां तीन मिनी फिल्म सिटी भी बनाई जाएंगी। इनमें दो मिनी फिल्म सिटी वाराणसी, सोनभद्र और उन्नाव में से किसी स्थान पर बनेंगी, जबकि एक फिल्म सिटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाई जाएगी। इसके लिए रामपुर सबसे मुफीद स्थान है। कई लोगों के सुझाव भी आए हैं और यह बात मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखी गई है। हालांकि, अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।


फिल्म सिटी का केंद्र बने रामपुर
होटल एसोसिएशन के चेयरमैन श्रीष गुप्ता ने कहा है कि रामपुर फिल्म सिटी का केंद्र बनना चाहिए। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुझावों के साथ उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रामपुर ऐतिहासिक शहर है। यहां पुराने किले से लेकर विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी है। यहां भूमि भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कुमाऊं और गढ़वाल जैसे रमणीक स्थलों की दूरी भी यहां से काफी कम है। फिल्म क्षेत्र के कलाकार एवं तकनीशियन भी रामपुर में बड़ी तादात में निवास करते हैं। रामपुर में फिल्म सिटी का निर्माण होगा तो उससे लाभ होगा। साथ ही रामपुर का भी विकास होगा। कहा कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भी मुलाकात कर मांग रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed