{"_id":"65c0648d6f88d0d1a40cfe6d","slug":"up-road-accident-big-accident-in-rampur-double-decker-bus-lost-control-and-overturned-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Road Accident: रामपुर में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलटी, 100 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Road Accident: रामपुर में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलटी, 100 यात्री घायल
Mon, 05 Feb 2024 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:03 AM IST
सार
चंडीगढ़ से बरेली जा रही निजी बस शाहबाद के राणा शुगर मिल के करीब पलट गई। इस हादसे में 100 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनमें से अधिकांश की हालत ठीक है।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ। चंडीगढ़ से बरेली के सिरौली और आंवला के लिए संचालित डग्गामार बस अनियंत्रित होकर रामपुर के शाहबाद के राणा शुगर मिल पर करीब पलट गई। हादसा तड़के पांच बजे हुआ।
विज्ञापन
हादसे में 100 सवारियां घायल हुई हैं। घायल सवारियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद चौदह को रेफर किया गया। चंडीगढ़ हरियाणा से चलने वाली डग्गामार बस अनियंत्रित होकर शाहबाद के राणा शुगर मिल पर सोमवार तड़के करीब पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
बस में बैठी सौ सवारियों में करीब साठ-सत्तर सवारियां घायल हो गई। बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस कर्मी के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डायल 112 पुलिसकर्मी और स्थानीय पुलिस कर्मियों की मदद से सभी घायलों को पलटी हुई बस में से निकाला गया और सीएचसी में लाया गया। इस हादसे में दिलदार, रेशमा, नसरीन, विमलेश, बाबूराम, संतोष, राजवती, रामश्री, देवकुमारी, सतपाल, गुड्डी, चमन, नीलम, विमला, अंजू समेत कई घायल हुए है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद करीब बारह घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।