फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Rats in Rampur district hospital are eating food items of patients, video goes viral

UP: जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, रोगियों का खाने-पीने का सामान कर रहे चट... वीडियो वायरल हुआ तो जागे अफसर

Tue, 26 Dec 2023 11:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद से जिला अस्पताल में चूहों के इंतजाम पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि चूहों की रोकथाम के लिए व्यवस्था करवाई जा रही है।

विज्ञापन
UP: Rats in Rampur district hospital are eating food items of patients, video goes viral
रामपुर जिला अस्पताल में चूहों का आतंक - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिला अस्पताल में चूहों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चूहे अस्पताल के अंदर वार्डों में पहुंचकर रोगियों के बेड तक पहुंच रहे हैं। रोगियों के खाने-पीने की चीजों में चूहे मुंह मार रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में चूहे मेडिकल वार्ड में भर्ती रोगियों के पास में घूम रहे हैं और टेबल पर रखी उनकी खाने-पीने की चीजों को खा रहे हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, चूहे रोगी के बेड तक पहुंचकर उसके आसपास घूमते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से जिला अस्पताल में चूहों के इंतजाम पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। हालांकि, इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचके मित्रा का कहना है कि चूहों की रोकथाम के लिए अस्पताल में व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही चूहों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरों का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर अफसरों ने रैन बसेरों और गोसंरक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार सिंह ने बस स्टैंड पर स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में छह व्यक्ति मिले। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इसी प्रकार अन्य नगर पालिकाओं में अधिकारियों ने निरीक्षण किया।


डीएम के अनुसार ठंड के प्रकोप को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैँ। वहीं मिलक गोशाला का सोमवार को औचक निरीक्षण एसडीएम ने किया। वहां 187 पशु मिले। कान्हा गौशाला मसवासी में नायब तहसीलदार स्वार ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed