फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Rampur MLA Akash may get place in Yogi cabinet, will get reward for demolishing Azam fort

UP: योगी मंत्रिमंडल में रामपुर विधायक आकाश को मिल सकती है जगह, आजम का किला ध्वस्त करने का मिल सकता है इनाम

Tue, 05 Mar 2024 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 10:26 AM IST
सार

योगी मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना को भी इसमें जगह मिल सकती है। रामपुर विधायक ने ही सपा नेता आजम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनका किला धवस्त कर दिया था। 

विज्ञापन
UP: Rampur MLA Akash may get place in Yogi cabinet, will get reward for demolishing Azam fort
मुख्यमंत्री योगी के साथ रामपुर विधायक आकाश सक्सेना - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां के किले को ध्वस्त करने वाले भाजपा विधायक आकाश सक्सेना को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। आजम खां की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर शहर विधानसभा सीट पर 2022 मे हुए उपचुनाव में आकाश ने जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में रामपुर शहर विधानसभा सीट पर भाजपा को पहली बार जीत मिली थी।

विज्ञापन


आकाश के पिता शिव बहादुर सक्सेना भी प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उपचुनाव में आकाश को जीत मिलने के बाद से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उनको मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। उपचुनाव के बाद मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में चार से पांच मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें आकाश का नाम भी शामिल हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार होने की स्थिति में शपथ लेने वाले लोगों को मंगलवार की सुबह जानकारी दी जा सकती है। रामपुर जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा, एक पर अपना दल (एस) और एक पर सपा का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर के विधायक बलदेव औखल कृषि राज्यमंत्री हैं। अगर आकाश को मंत्री पद मिलता है तो वो योगी सरकार में जिले के दूसरे मंत्री होंगे। इस मुद्दे पर विधायक और उनके समर्थक कुछ कहने से इनकार रहे हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed