फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP polls RLD chief Jayant Chaudhary said in the Ashirwad Path Yatra the key to change is in the hands of farmers

यूपी चुनाव: आशीर्वाद पथ यात्रा में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बोले, किसानों के हाथ में है परिवर्तन की चाबी

Thu, 28 Oct 2021 09:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, केमरी (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, केमरी (रामपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 28 Oct 2021 09:24 PM IST
सार

जयंत चौधरी गुरुवार को केमरी के मैदान में आशीर्वाद पथ यात्रा सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह से समझते हैं। प्रकृति ने भी किसानों को नहीं बख्शा है।

विज्ञापन
UP polls RLD chief Jayant Chaudhary said in the Ashirwad Path Yatra the key to change is in the hands of farmers
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा में बोलते पार्टी नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद की सरकार बनने पर तीनों कृषि कानून खत्म किए जाएंगे। उद्योग विकसित कर एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी। साथ ही अन्य प्रदेशों की तरह पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार कर ड्यूटी निर्धारित की जाएगी, ताकि पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन की चाबी किसानों के हाथ में है, जिसे किसान इस चुनाव में प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


जयंत चौधरी गुरुवार को केमरी के मैदान में आशीर्वाद पथ यात्रा सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह से समझते हैं। प्रकृति ने भी किसानों को नहीं बख्शा है। दिल्ली और लखनऊ में बैठने वाले लोग सियासत की आंधी में अपने वादों को भूल जाते हैं, मगर वह व्यवस्था से लड़ने के लिए किसानों के बीच हैं। रालोद अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


आंदोलन में जांच गंवाने वाले किसानों को घोषित करेंगे शहीद
अपनी पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा दावा है किसानों ने अपना हक पाने के लिए जो आंदोलन किया और कुर्बानियां दीं हैं, उसे कोई भुला नहीं सकता। किसानों के बलबूते पर मेरी सरकार बनेगी और सबसे पहले हर किसानों पर लागू किए गए तीनों कानूनों को वापस लेंगे। आंदोलन में प्राण गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और प्रत्येक शहीद को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12-15 हजार रुपये किसान सम्मान निधि देंगे
जयंत ने बताया कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 12 से 15 हजार रुपये प्रति किसान सम्मान निधि देंगे। बिजली के पुराने बिलों को माफ किया जाएगा और बाकी बिलों को आधा किया जाएगा। किसान, बुनकरों, युवाओं का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। उद्योग विकसित कर एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा।

कृषि का बजट अलग से जारी करेंगे
उन्होंने कहा कि वह कृषि का बजट भी अलग से जारी करेंगे। पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अन्य प्रदेशों की तरह उनकी ड्यूटियां निर्धारित की जाएंगी। पुलिस में भर्ती के लिए सामान्य जाति के लिए 22 से 28 वर्ष तक की उम्र को निर्धारित किया जाएगा। जयंत चौधरी ने किसानों से कहा कि सत्ता परिवर्तन की चाबी उनके हाथ है। व्यक्ति चाहे कोई हो, सभी लोग किसान हैं और एक रहें। उनके द्वारा किए गए वोट से ही सत्ता का परिवर्तन संभव है।

इस मौके पर रालोद नेता बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रालोद में ही सभी किसानों का हित सुरक्षित है। इससे पूर्व रालोद नेता बलजीत सिंह बिट्टू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें पगड़ी पहनाकर कृपाण भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष परवेज अली खां, कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह, मन्नू धारीवाल, संभल जिलाध्यक्ष प्रहलाद चाहल, बाकर अली बरेली जिलाध्यक्ष, चौधरी राजपाल सिंह, डॉ. गुरशरणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बाबू ,शाहिद हुसैन, मोहम्मद अहसान, सतनाम सिंह, यशवीर सिंह, सतनाम सिंह मट्टू, जगजीत सिंह गिल, शफीक अहमद, लखवीर सिंह, प्यारा सिंह, गुरविंदर सिंह पन्नू, मक्खन सिंह चौहान, कुर्बान अली, गगनदीप सिंह, तारिक अली, हरप्रीत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन हरप्रीत सिंह एडवोकेट व तारिक अली ने किया। अंत में बलजीत सिंह बिट्टू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed