फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Maulana resident of Rampur, murdered in Ajmer, masked miscreants attacked with sticks

UP: रामपुर निवासी मौलाना की अजमेर में हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने डंडों से किए ताबड़तोड़ वार

Sat, 27 Apr 2024 01:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 01:42 PM IST
सार

रामपुर निवासी मौलाना की अजमेर शरीफ में हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि वह मोहम्मदी मस्जिद में इमाम थे। अजमेर पुलिस की सूचना के बाद परिजनों घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Maulana resident of Rampur, murdered in Ajmer, masked miscreants attacked with sticks
मौलाना मोहम्मद माहिर - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहबाद के सैफनी थाना क्षेत्र के पुराना रायपुर के मझरा गांव निवासी मौलाना मोहम्मद माहिर अजमेर शरीफ के मोहम्मदी मस्जिद में इमाम थे। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे अजमेर के ही मोहम्मदी मस्जिद में तीन नकाबपोशों ने उनकी हत्या कर दी। बदमाशों ने इमाम पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि इमाम के साथ कमरे में पढ़ने वाले बच्चे भी सो रहे थे। बदमाशों ने पहले बच्चों को डरा धमका कर कमरे से बाहर निकाला था। उसके बाद घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद वह फरार हो गए। चीख-पुकार मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए।
विज्ञापन


इसके बाद अजमेर की रामगंज थाना पुलिस डॉग स्क्वायड के पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह सन्न रह गए। चीखपुकार सुनकर रायपुर गांव के लोग इकट्ठे हुए और इस हत्या की बात पता लगी। इसके बाद परिवार के कई लोग अजमेर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed