फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Love blossomed between two young men on Instagram; now they are eager to get married

UP: इंस्टाग्राम पर दो युवकों के बीच पनपा प्यार, अब शादी के लिए हो रहे बेकरार, परिजनों ने बरसाए जमकर थप्पड़

Fri, 03 Oct 2025 11:41 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:41 AM IST
सार

रामपुर निवासी दो युवकों की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन परिवार ने इसका विरोध कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उनका चालान कर दिया।

विज्ञापन
UP: Love blossomed between two young men on Instagram; now they are eager to get married
रामपुर पुलिस की हिरासत में युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

केमरी और शाहबाद के युवकों में इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती कुछ ही समय में प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करके एक साथ रहने का फैसला किया तो शाहबाद क्षेत्र के युवक के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया और बुधवार को केमरी क्षेत्र के युवक को रास्ते में रोककर जमकर पीटा।

विज्ञापन


मामला कोतवाली पहुंचा तो दोनों युवक कोतवाली प्रभारी से दोनों की शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक डांस पार्टी में काम करता है।
विज्ञापन


सात माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर शाहबाद निवासी एक युवक से हो गई थी। दोस्ती के दौरान दोनों युवकों के बीच नजदिकियां बढ़ी और उन्होंने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। शाहबाद निवासी युवक के परिवार को जब यह बात पता चली तो उन्होंने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों युवक भागकर हल्द्वानी चले गए और किराये पर कमरा लेकर एक साथ रहने लगे। बुधवार की शाम केमरी निवासी युवक अपनी बहन और बहनोई के साथ सैफनी थाना क्षेत्र के रवाना पट्टी गांव निवासी एक वैद्य से दवा लेने आया था।

युवक के मुताबिक दवा लेकर वह घर जा रहा था। इसी दौरान शाहबाद निवासी युवक के पिता व अन्य परिजनों ने उसे रामगंगा पुल पर रोक लिया और जमकर मारपीट की। घटना के बाद केमरी निवासी युवक शाहबाद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।

जानकारी होने पर दूसरा युवक भी कोतवाली पहुंच गया और एक-दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गए। देर रात दोनों परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और दोनों का समझाया, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर दिया।

रिश्ता तय होने पर घर से भाग गया था शाहबाद का युवक
शाहबाद निवासी युवक का रिश्ता हाल ही में एक युवती से तय हुआ था, लेकिन वह इस रिश्ते से खुश नहीं था। केमरी निवासी युवक का आरोप है कि शाहबाद का युवक पहले से ही उससे शादी करना चाहता था। रिश्ता तय होने के बाद वह घर से भाग कर हल्द्वानी चला गया। यहां वह दोनों साथ रहने लगे।

समलैंगिक दो युवकों का शादी करने का मामला सामने आया है। थाने में दोनों युवकों के परिजनों ने आपस में एक दूसरे को समझाया है, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े थे, इसलिए दोनों का चालान कर दिया है। -हर्षिता सीओ शाहबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed