{"_id":"6634dc149c5722b5ab03ffdb","slug":"up-hearing-news-of-son-death-father-also-died-in-shock-two-funerals-were-held-simultaneously-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर से एक साथ उठे दो जनाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर से एक साथ उठे दो जनाजे
Fri, 03 May 2024 06:14 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 06:14 PM IST
सार
सड़क हादसे में बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता को सदमा लग गया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन फानन अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार से दो जनाजे एक साथ निकलने पर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जान गंवाने वाले पिता-पुत्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में एक परिवार से दो जनाजे उठे तो मातम छा गया। बेटे की दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
बेटे और पिता का गमगीन माहौल में दफीना किया गया। खुशहालपुर निवासी बाबू अली पुत्र अफसर अली उत्तराखंड के गदरपुर में दांतों का क्लीनिक चलाता था। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गदरपुर सकैनिया मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाबू अली (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह उस समय बाइक से वापस घर जा रहे थे। रात को जैसे ही बेटे की मौत की खबर पिता अफसर अली को मिली तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिवार के लोग देर रात आनन-फानन में मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में एक साथ दो सदस्यों की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। देर रात बाबू अली का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार दोपहर बाद दोनों शवों को दफन कर दिया गया। बाबू अली आठ बहन भाई थे, जिनमें वो तीसरे नंबर के थे। इससे पहले बीमारी के कारण उनके दो भाई और बहन की मौत हो चुकी है।