फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Girlfriend is camping young man house for wedding, lover ran away with his family

UP: इश्क में दहलीज पार, शादी के लिए युवक के घर पर डेरा डाले है प्रेमिका, प्रेमी घर वालों संग भाग निकला

Sat, 09 Dec 2023 11:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:47 AM IST
सार

युवती का कहना है कि वह युवक से तीन साल से प्रेम करती है। वह लगातार शादी का झांसा देता रहा अब इससे इनकार कर रहा है। इससे नाराज होकर युवती चार दिन से युवक के घर पर डेरा डाले है। 

विज्ञापन
UP: Girlfriend is camping young man house for wedding, lover ran away with his family
रामपुर में आया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी के लिए उसके घर पहुंची युवती चार दिन से युवक के घर डेरा जमाए बैठी हुई है। प्रेमी व उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया गांव का है। रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र की युवती मंगलवार को प्रेमी के घर पहुंची थी उसने शादी के लिए हंगामा किया था।

विज्ञापन


युवती का आरोप है नगलिया आकिल निवासी शानू उससे तीन साल से प्रेम करता है और शादी का झांसा देता रहा है। अब शादी से इनकार कर रहा है। प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन अब शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। इससे नाराज प्रेमिका भी जिद पर अड़ गई। वह चार दिन से उसके घर पर ही है।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। प्रेमिका को घर के अंदर बैठा छोड़ प्रेमी और उसके परिजन घर से गायब हो चुके हैं। युवती का कहना है कि जब तक शादी नहीं होगी वह घर से नहीं निकलेगी। देर रात पड़ोसियों ने युवती के लिए खाना भिजवाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से मुकरा तो प्रेमिका पहुंच गई थाने  

उधर स्वार में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। वह घर से गायब मिला तो वह कोतवाली पहुंच गई। जहां उसने प्रेमी से शादी करवाने और शादी न करने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर युवती के परिजन आ गए। उन्होंने उसे बहुत समझाया लेकिन वह घर जाने को राजी नहीं हुई।


इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया। युवती का कहना है कि मोहल्ले के ही एक युवक से उसका लगभग आठ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया। युवती प्रेमी के घर पहुंच गई, लेकिन वह गायब मिला।


इसके बाद युवती कोतवाली पहुंची जहां उसने प्रेमी पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। युवती का कहना था कि अगर शादी नहीं होगी तो युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने समझाकर युवती को उसके रिश्तेदार के घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अगर मामला समझौते से नहीं निपटा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed