Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Female sweeper along with her daughter created ruckus, BDO locked herself in the toilet

UP: बेटी संग महिला सफाईकर्मी ने ब्लॉक कार्यालय में मचाया उत्पात, बीडीओ ने खुद को शौचालय में कर लिया बंद

Fri, 24 May 2024 11:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 11:47 AM IST
सार

रामपुर जिले के शाहबाद बीडीओ कार्यालय में एक सफाई कर्मी ने जमकर हंगामा काटा। अपनी बेटी के साथ पहुंची महिला कर्मी ने जरूरी अभिलेख भी फाड़ दिए। मामला बढ़ता देख बीडीओ ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सफाईकर्मी और उसकी बेटी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
UP: Female sweeper along with her daughter created ruckus, BDO locked herself in the toilet
रामपुर में हंगामा काटती मां-बेटी - फोटो : संवाद

विस्तार

बीडीओ के कार्यालय में घुसकर बलुपुरा गांव की महिला सफाईकर्मी सुनीता ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए बीडीओ के हाथ से छीनकर जरूरी अभिलेख फाड़ दिए। सफाईकर्मी और उसके परिजनों ने जमकर उत्पात मचाया। हंगामा देखकर बीडीओ ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सफाईकर्मी और उसकी बेटी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह को बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह विकास खंड क्षेत्र के मित्रपुर, बड़ागांव में मनरेगा से हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद बीडीओ बलुपुरा गांव पहुंचे। बलुपुरा में निर्माणधीन पानी की टंकी और आरआरसी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव की नालियां गंदगी से पटी पड़ी मिलीं। जिसको लेकर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की और सफाईकर्मी से सख्त लहजे में सफाई न करने को लेकर कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद बीडीओ पंचायतघर पहुंचे। पंचायत घर में भी पिछले एक माह से सफाई नहीं हुई थी। पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इसको लेकर बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के बाद बीडीओ वापस ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए।

बलुपुरा की ग्राम प्रधान रमोली का आरोप है की बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह के चले जाने के बाद, सफाईकर्मी सुनीता, उनका बेटा अरुण, तरुण, बेटी नीलम हाथों में लाठी डंडे लेकर ग्राम प्रधान, गांव में पहुंची जल जीवन शक्ति जागरूक की टीम, ग्राम पंचायत सचिव मनोज के साथ मारपीट पर उतारू गए।
 

विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना बीडीओ को दी। बीडीओ ने कोई भी विवाद न करने की बात कही। इसके बाद सफाईकर्मी सुनीता और उनकी बेटी नीलम ब्लॉक कार्यालय पहुंच गई। बीडीओ के कार्यालय में घुसकर सफाईकर्मी सुनीता ने हंगामा शुरू कर दिया। बीडीओ के हाथ से जरूरी अभिलेखों को छीनकर फाड़ दिया।

बीडीओ का आरोप है कि महिला द्वारा गाली-गलौज करते हुए एससी-एसटी और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में फंसाने की बात कही गई। सफाईकर्मी हंगामे के चलते बीडीओ ने खुद को कार्यालय के शौचालय में बंद कर लिया और घटना की जानकारी पुलिस व एसडीएम को दी।

विज्ञापन

आरोप है कि करीब आधे घंटे तक लगातार सफाईकर्मी और उनकी बेटी ने पूरे विकास खंड कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। इस मामले में बीडीओ ने शाहबाद कोतवाली में सफाईकर्मी सुनीता और उनकी बेटी नीलम के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं ग्राम प्रधान ने सैफनी थाने में सफाईकर्मी सुनीता, बेटे अरुण, तरुण और बेटी नीलम के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सैफनी पुलिस ने सफाईकर्मी सुनीता और उनकी बेटी नीलम का शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।

संगठन ने खड़े किए हाथ
बलुपुरा की सफाईकर्मी सुनीता और उसके परिवार द्वारा अधिकारियों के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार को लेकर सफाईकर्मियों के संगठन ने भी साथ देने से इन्कार कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर समेत किसी ने भी साथ नहीं दिया।बलुपुरा की सफाईकर्मी सुनीता और उसके परिवार द्वारा अधिकारियों के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार को लेकर सफाईकर्मियों के संगठन ने भी साथ देने से इन्कार कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर समेत किसी ने भी साथ नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed