{"_id":"6203acfa71e87f5b6a322cf2","slug":"up-election-2022-akhilesh-yadav-visit-to-rampur-canceled-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: खराब मौसम ने स्थगित किया अखिलेश यादव का रामपुर दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: खराब मौसम ने स्थगित किया अखिलेश यादव का रामपुर दौरा
Wed, 09 Feb 2022 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:31 PM IST
सार
सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी ने वीडियो के जरिए अपना बयान जारी कर यह जानकारी दी है कि खराब मौसम के कारण बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
यहीं पर उतरने वाला था अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह से लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रामपुर और स्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। जिसकी पुष्टि सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी ने की है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया है। अखिलेश यादव को बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से रामपुर पहुंचना था।
विज्ञापन
यहां पर यंगमैन मैदान पर उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया था। इसके बाद अखिलेश यादव गांधी समाधि से विजय रथ पर सवार होकर नगर के एलआईसी चौराहे से होते हुए ईदगाह के निकट पहुंचते और यहां पर विजय रथ से ही वो लोगों को संबोधित करते। इसके बाद तोपखाना गेट स्थित सपा कार्यालय मार्ग से होते हुए विजय रथ मोती मस्जिद के पास एलईडी तिराहे पर पहुंचता और अखिलेश यादव संबोधित करते।
विज्ञापन
इसके बाद वो खौद चौराहे पर जाते और यहां से स्वार विधानसभा क्षेत्र के नरपतनगर, मसवासी, दढ़ियाल होते हुए टांडा पहुंचता। इस दौरान अखिलेश यादव कुल नौ जगह पर कार्यकर्ताओं को विजय रथ से ही संबोधित करते। लेकिन, खराब मौसम के कारण उनका यह कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी ने वीडियो के जरिए अपना बयान जारी कर यह जानकारी दी है कि खराब मौसम के कारण बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। जल्द उनके रामपुर आने का दूसरा कार्यक्रम जारी होगा।