फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Daughter was coming in the way of father love affair, girlfriend strangled him to death

UP: प्रेमिका ने गला घोंटकर प्रेमी की बेटी को मार डाला, प्रेम संबंधों में आ रही थी आड़े

Thu, 11 Apr 2024 01:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:15 PM IST
सार

रामपुर पुलिस ने तीन वर्षीय अनायजा नूर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी पिता की प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर युवती ने मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
UP: Daughter was coming in the way of father love affair, girlfriend strangled him to death
हत्यारोपी फरहा और जान गंवाने वाले तीन साल की मासूम - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की तीन वर्षीय इकलौती बेटी अनायजा नूर की हत्या उसकी ही प्रेमिका ने गला घोंटकर की थी। हत्यारोपी ने शव बोरी में बंद कर छत से खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बुधवार के खुलासा करते हुए कारोबारी की प्रेमिका फरहा नाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 

 

हत्यारोपी युवती ने बताया कि दानिश की पत्नी उसके प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही थी और धमकी दे रही थी। इसके चलते उसने अनायजा की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। सात अप्रैल की सुबह बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी कारोबारी दानिश अली की पुत्री अनायजा नूर मोहल्ले में ही पड़ोसी सगीर अहमद की किराने की दुकान पर टॉफी लेने गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसकी बेटी नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद मंगलवार को अनायजा का शव सगीर के घर के पीछे खाली प्लॉट में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की तहकीकात करनी शुरू दी थी। शक के आधार पर किराना व्यापारी की पत्नी, दो पुत्रियों व एक पुत्र को लेकर पुलिस ने पूछताछ की हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने किराना व्यापारी की बेटी फरहा को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फरहा ने बताया कि उसके अनायजा के पिता दानिश से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच उसकी बेटी आड़े आ रही थी। दानिश अली उससे कहता था कि मेरी एक पुत्री है, इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। पुत्री न होती तो पत्नी को तलाक देकर शादी कर लेता।

पुलिस के अनुसार फरहा का फोन एक दिन दानिश की पत्नी ने गुलबशाह ने रिसीव कर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध उजागर हो गए थे। एसपी के अनुसार फरहा ने बताया कि इसके बाद से गुलबशाह उसे फोन कर धमकी देती थी, जिससे वह परेशान थी। उससे बदला लेने के लिए ही उसने अनायजा की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी फरहा को जेल भेज दिया गया। 

 

 

बालिका की हत्या के खुलासे को लेकर एएसपी की निगरानी में टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने जांच पड़ताल के बाद इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है। - राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed