फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Criminals of Kachha-Baniyan gang raided Rampur, targeted two houses, looted cash and jewellery

UP: कच्छा-बनियान गिरोह के बदमाशों का रामपुर में धावा, दो घरों को बनाया निशाना, नकदी-जेवर लूट.. लोगों को पीटा

Tue, 06 May 2025 12:21 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 12:21 PM IST
सार

सैफनी थाना क्षेत्र के बैरूआ गांव में पांच बदमाशों ने दो घरों में को निशाना बनकर  लूटपाट की। एक बदमाश को दबोचने पर उसके साथियों ने मकान मालिक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Criminals of Kachha-Baniyan gang raided Rampur, targeted two houses, looted cash and jewellery
टांडा इलाके में लूटकांड के पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

कच्छा-बनियान में हथियारों के साथ आए बदमाशों ने सैफनी थाना क्षेत्र के बैरूआ गांव के दो घरों में धावा बोल दिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। बदमाशों ने सबसे पहले राहत अली के घर पहुंचे। इसके बाद यूसुफ उर्फ छोट्टन के घर में घुसे। दोनों घरों से जेवरात, नकदी और कपड़े लूटे हैं।

विज्ञापन


राहत अली ने एक बदमाश को दबोच लिया था तो दूसरे ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए थे। पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी मार-पीटकर घायल कर दिया। राहत के घर से एक तोला सोना और 19 हजार रुपये लूटे हैं।
विज्ञापन


यूसुफ उर्फ छोट्टन के घर घुसकर उनकी पत्नी के कान से कुंडल और छोटी बाली नोच ली। विरोध किया उसे कई थप्पड़ मारे। घायल राहत अली का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सशस्त्र पांच बदमाशों ने दो घरों में जमकर लूटपाट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सबसे पहले राहत जान के घर में धावा बोला। इसके बाद दूसरी में यूसुफ उर्फ छोट्टन के घर में घुसे थे। दोनों घरों से जेवरात, नकदी और कपड़े लूटे हैं। बदमाश राहत जान के घर के पड़ोस वाली दीवार फांदकर घुसे थे। शोरगुल सुनकर राहत ने एक बदमाश को दबोच लिया था तो दूसरे ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए थे। इसी बीच एक अन्य बदमाश ने उनके सिर पर ईंट मार दी थी। पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी मार पीटकर घायल कर दिया। राहत के घर से एक तोला सोना और 19 हजार रुपये लूटे हैं। फिर बदमाश यूसुफ उर्फ छोट्टन के घर घुसे थे।

छोट्टन की पत्नी मच्छरदानी लगाकर सो रही थी, बदमाशों ने उसकी मच्छरदानी हटाकर उसके कान से कुंडल और छोटी बाली नोच ली। विरोध किया उसे कई थप्पड़ मारे। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से 10 मिनट पहले पीआरवी गांव में राउंड कर रही थी। पुलिस के जाने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

आठ महीने पहले भी हुई थी वारदात 
बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले भी बदमाशों ने राहत अली के घर को निशाना बनाया था। उस समय भी बदमाशों ने उसकी पत्नी के कान से कुंडल नोच ले गए थे। जिस पर उनकी तहरीर पर पुलिस ने चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। 

राहत अली के सिर में लगे 11 टांके 
बदमाशों के हमले से घायल राहत अली को सैफनी कस्बे में ही पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके सिर में चोट आई है, जिसमें 11 टांके लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed