फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Camped at lover's house for marriage, lover family beat up the girl

UP: शादी के लिए प्रेमी के घर पर जमाया डेरा, युवती से प्रेमी के परिजनों ने की मारपीट, पुलिस को जानकारी नहीं

Mon, 11 Dec 2023 12:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 12:54 PM IST
सार

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती चार दिन पहले प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने शादी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रेमी के परिजनों से युवती के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
UP: Camped at lover's house for marriage, lover family beat up the girl
रामपुर में युवती से मारपीट करते युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

सैदनगर में शादी की जिद में प्रेमी के घर पांच दिन से डेरा जमाई बैठी युवती के साथ कुछ लोगों जमकर मारपीट की। देर शाम दीवार कूद कर आए चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। युवती के साथ मारपीट के वीडियो वायरल हो गया है।  पुलिस  पांच दिन से पूरे घटनाक्रम से बेखबर बनी हुई है।

विज्ञापन


मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। मंगलवार सुबह रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र की युवती प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा करने लगी थी। युवती को खड़ा देख घर वालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। दरवाजा बंद देख युवती दीवार के सहारे घर की छत पर चढ़ गई थी। 
विज्ञापन


युवती का कहना था कि मेरी शादी कराओ वर्ना कूदकर जान दे दूंगी। युवती को घर में देख प्रेमी और उसके परिजन ताला डालकर  खिसक लिए थे। पांच दिन बीतने के बाद भी युवती प्रेमी के घर में बैठी हुई थी। रविवार की शाम पांच लोग दीवार कूद कर युवती के पास पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने युवती से जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के साथ मारपीट के फोटो वायरल हुई तो क्षेत्र में खलबली मच गई है। वायरल फोटो में एक व्यक्ति युवती का गला दबा रहा है। घटना के बाद हमला करने वाले लोग फरार हो गए। बाद में युवती मौके पर फिर से डट गई है। पुलिस इस मामले से अभी भी अनभिज्ञ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed