फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Board: UP Board exams will end on March 9, evaluation will start from 16th

UP Board: नौ मार्च को खत्म होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 16 से मूल्यांकन शुरू, इस बार 12 दिन में निपट गए पेपर

Fri, 08 Mar 2024 07:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 07:28 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नौ मार्च को खत्म होंगी। इसके बाद 16 मार्च से मुल्यांकन शुरू हो जाएगा। रामपुर जिले के 71 कॉलेजों में 22 फरवरी से पेपर शुरू हुए थे। परीक्षा में करीब 48 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 

विज्ञापन
UP Board: UP Board exams will end on March 9, evaluation will start from 16th
मुरादाबाद में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो जाएंगी। परीक्षाएं संपन्न हो जाने के साथ ही अब शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है। दो कॉलेजों में होने वाले मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले के 71 कॉलेजों में 22 फरवरी से शुरू हुई थीं। करीब 12 दिन परीक्षाएं चलीं। इस परीक्षा में करीब 48 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से करीब 22 सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां की गई थीं। अब यह परीक्षाएं खत्म होने जा रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा का आखिरी दिन है। आखिरी दिन वैकल्पिक विषयों के साथ ही दसवीं की उर्दू और इंटर की संस्कृत की परीक्षा होने जा रही है। इसके लिए तैयारियां की गई हैं। इस बीच शिक्षा विभाग ने अब 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीख भी घोषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय रजा इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। जबकि दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से मूल्यांकन कराने के लिए परीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मूल्यांकन केंद्रों पर उचित प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं।

  
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से प्रस्तावित हैं। आदेश मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मूल्यांकन दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। - मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed