फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Board: Teachers' data to be uploaded by 15th

यूपी बोर्ड : 15 तक अपलोड करना होगा शिक्षकों का डाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Teachers' data to be uploaded by 15th
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी के साथ चल रही है। परिषद ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए शिक्षकों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही एक शिक्षक का एक ही विद्यालय से डाटा भरने के लिए विद्यालयों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रयोगात्मक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की जानी है। समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का डेटा परिषद के पोर्टल पर अपलोड कराया जाना है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि जिस विषय के अध्यापन के लिए शिक्षक की नियुक्ति की गई है, उसका विवरण भी देना होगा। बताया कि विद्यालयों को इसके लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी शिक्षक का डाटा दो विद्यालयों में अपलोड नहीं होना चाहिए। इसके लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है। सभी प्रस्तावित विद्यालयों को शिक्षकों का डाटा अपलोड करना होगा।

----------------
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परिषद की ओर से विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का विवरण 15 दिसंबर तक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं।
- अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed