फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Board: A control room has been set up at Rajkiya Raza Inter College.

यूपी बोर्ड : राजकीय रजा इंटर कॉलेज में बना कंट्रोल रूम

Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
UP Board: A control room has been set up at Rajkiya Raza Inter College.
जनपद से 46766 विद्यार्थी हाेंगे परीक्षा में शामिल, मॉनिटरिंग कक्ष से होगी निगरानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से तैयारियां तेज हो चुकी हैं। परीक्षा के लिए सिर्फ 13 दिन शेष बचे हैं। इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से हर केंद्र की ऑनलाइन लाइव निगरानी की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद से इस बार 46766 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 25518 और इंटरमीडिएट के 21248 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए जिले में 74 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
विज्ञापन

सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। परीक्षा को कराने के लिए शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक केंद्र की निगरानी के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज में मॉनिटरिंग कक्ष स्थापित किया गया है। जहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को राजकीय रजा इंटर कॉलेज में बनाए गए मॉनिटरिंग कक्ष से जोड़ा गया है। कक्ष में एक टीम का गठन किया गया है, जो प्रत्येक केंद्र पर हो रही हर गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग के अधिकारियों को देगी। -अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed