{"_id":"658864fb94b48c61160650c5","slug":"up-abdullah-azam-s-friend-anwar-s-car-worth-twenty-lakhs-confiscated-accused-of-stealing-municipal-machine-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"up: अब्दुल्ला आजम के दोस्त अनवार की बीस लाख की कार कुर्क, पालिका की मशीन चोरी समेत अन्य में लगी है गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
up: अब्दुल्ला आजम के दोस्त अनवार की बीस लाख की कार कुर्क, पालिका की मशीन चोरी समेत अन्य में लगी है गैंगस्टर
Sun, 24 Dec 2023 10:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:37 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्ला नगर निवासी अनवार हुसैन सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त हैं। जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन बरामद मामले में अनवार पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर कोतवाली कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी दोस्त एवं गैंगस्टर के आरोपी अनवार हुसैन की 20 लाख रुपये की कार को कुर्क कर लिया। अनवार पर जुआ खेलने के साथ ही पालिका की सफाई मशीन चोरी करने का आरोप लगने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस ने की थी।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्ला नगर निवासी अनवार हुसैन सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त हैं। अनवार के खिलाफ सबसे पहला मुकदमा जुआ खेलने का दर्ज हुआ था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बाद में इस मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, अनवार व सालिम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर के आरोपी अनवार हुसैन की 20 लाख रुपये की कीमत की कार को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाल मनोज कुमार के मुताबिक अनवार की यह कार हाथीखाना चौराहे से कुर्क की गई। नायब तहसीलदार संजय कुमार की मौजूदगी में इस कार को कुर्क किया गया। इस मामले में डीएम ने नायब तहसीलदार संजय कुमार को रिसीवर नियुक्त किया था।
डीएम के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति को जब्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।