फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Union minister Prakash Javdekar tweets a video of Akhilesh Yadav clash with a journalist

रामपुर पहुंचे अखिलेश यादव पर जावड़ेकर का हमला, बोले- सवाल पसंद नहीं आने पर सपाईयों ने पत्रकार को पीटा

Fri, 12 Mar 2021 07:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 12 Mar 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Union minister Prakash Javdekar tweets a video of Akhilesh Yadav clash with a journalist
पत्रकार से झड़प के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मिशन 2022 के तहत और आजम खां की यूनिवर्सिटी के सम्मान में रामपुर से साइकिल रैली का आगाज किया। इससे पहले उन्होंने रामपुर स्थित आजम खां के आवास पर जाकर उनकी पत्नी से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस दौरान सवाल-जवाब के क्रम में एक पत्रकार के साथ अखिलेश की झड़प हो गई। इसका वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सपा प्रमुख और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया कि मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के मौजूदगी में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन




इसकी वजह थी कि पत्रकार ने ऐसे सवाल पूछ लिए जो अखिलेश को पसंद नही आए। जावड़ेकर ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए आगे लिखा कि अभिव्यक्ति की आजादी भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं का मूल है, इसका हनन अस्वीकार्य है।

बता दें कि जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी द्वारा लाल टोपी पर की गई टिप्पणी पर बोलते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि समाजवादियों को कहा गया कि ये लाल टोपी वाले गुंडे हैं। कहना चाहता हूं कि ये जो लाल टोपी वाले हैं, वह लोकतंत्र को बचाने वाले हैं। योगी का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा कि जो बिना बालों वाले हैं, वह लोकतंत्र को खत्म करने वाले हैं। यदि मुख्यमंत्री लाल टोपी लगा लें तो ज्यादा खूबसूरत दिखेंगे। यह भी कहा कि हमने कभी ये नहीं कहा कि काली टोपी वाले, काले दिल वाले हैं। 


उन्होंने कहा कि आज सरकार को अगर कोई बात पसंद न आई तो वह चाहें पत्रकार हो, समाजसेवी हो या राजनेता हो उसे जेल जाना पड़ेगा। आज ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं, जिससे हमें प्राइवेट कंपनियों के हाथ में सौंपा जा रहा है। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी और हम गुलाम हो गए थे। उसी तरह लोकतंत्र पर संकट है। यदि लोकतंत्र को बचाना है तो पहले उत्तर प्रदेश को बचाना होगा और यह तभी होगा जब सरकार बदलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed