फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Unemployment is affecting Rampur's business: Sandeep

बेरोजगारी से पड़ रहा रामपुर के व्यापार पर असर : संदीप

Tue, 09 Jul 2024 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Unemployment is affecting Rampur's business: Sandeep
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने रामपुर में छोटे उद्योग स्थापित न होने के चलते जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि रामपुर नगर में दोनों उद्योग क्षेत्र पूर्ण रूप से भर चुके हैं, जिसकी वजह से छोटे लघु उद्योग स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। शहर में बेरोजगारी छाई है। कहा कि बेरोजगारी होने से रामपुर का व्यापार ज्यादा पीछे हो गया है। बताया कि कई बार अनेक बार अवगत विभाग को कराया जा चुका है। बताया कि उद्योग की स्थापना के मुद्दे पर जान बूझकर लापरवाही की जा रही है, जिसकी वजह से हमारा शहर पिछड़े शहर की गिनती में आ गया है, लेकिन अब व्यापार मंडल रामपुर को पुन: उद्योग और व्यापार की नगरी बनाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, युवा नगर के अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, अब्दुल बासिक, बाबर खान भट्टे वाले, दिलशाद अहमद, इमरान खान, शराफत खान, विजय सैनी, मकसूद हुसैन ,सरदार रविंद्र सिंह टोनी, मनजीत सिंह सिंपल, विजय अग्रवाल, अब्दुल, इमरान खान, प्रवीण गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed