{"_id":"675f3c1a34abdd2a5e0d0474","slug":"uncontrolled-tempo-overturned-after-collision-with-unknown-vehicle-four-women-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-135889-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित टेंपो पलटा, चार महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित टेंपो पलटा, चार महिलाएं घायल
Mon, 16 Dec 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। घायल सभी महिलाओं को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया है। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
जानकारों के अनुसार शनिवार की रात करीब आठ बजे एक टेंपो रुद्रपुर से सवारियां लेकर नगर की ओर आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र में ईसानगर पुलिस चौकी और चड्ढा पेपर मिल के बीच नैनीताल हाईवे पर अज्ञात किसी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिसके कारण टेंपो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। टेंपो में सवार महिलाओं की चीख पुकार सुनकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायलों को टेंपो से वाहर निकाला। सूचना पर ईसानगर चौकी पुलिस व एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल बरेली जिले के खतेली गांव निवासी रामवती पत्नी रविंद्र व उनकी बेटी नेहा, बरेली जिले के कस्बा नवाबगंज निवासी रीना पत्नी नरेश पाल व उनकी बेटी राधा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर थाने आई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई तहरीर लेकर आता है तो संबंधित के खिलाफ जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।