{"_id":"62e145434ab1a40bfc546ee3","slug":"uncontrolled-car-rams-into-e-rickshaw-rampur-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rampur Road Accident: अनियंत्रित कार चालक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Road Accident: अनियंत्रित कार चालक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत
Wed, 27 Jul 2022 07:31 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद(रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद(रामपुर)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Jul 2022 07:31 PM IST
सार
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
Rampur Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंवला रोड पर अनियंत्रित कार चालक ने ई-रिक्शा सवारों को टक्कर मार दी। उसके बाद वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले जाते वक्त ई-रिक्शा में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक नन्हू, इसी गांव की निवासी रामकली (65), इनका बेटा रामनाथ ई-रिक्शा में सवार होकर शाहबाद की ओर आ रहे थे। क्षेत्र के रम्पुरा गांव के निकट शाहबाद की ओर से आ रही एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान शाहबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार में खड़े टांडा गांव निवासी काले खान भी हादसे की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे में ई-रिक्शा सवार समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे को देखकर घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई।