फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Unable to save his friend, he is now searching for life in the trees.

Rampur News: दोस्त को नहीं बचा सके, अब पेड़ों में तलाश रहे जिंदगी

Fri, 05 Jun 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Unable to save his friend, he is now searching for life in the trees.
रामपुर। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से सबसे करीबी दोस्त की मौत ने ज्वालानगर निवासी कार मैकेनिक लियाकत हुसैन की जिंदगी बदल दी। जिस दर्द ने उन्हें भीतर तक तोड़ा, उसी ने उन्हें ऐसा संकल्प दिया, जो आज पूरे शहर के लिए मिसाल बन गया है। दोस्त प्रदीप सक्सेना को खोने के बाद लियाकत ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने को अपना मिशन बना लिया।
विज्ञापन

संकल्प के साथ शुरू हुआ यह सफर अब अभियान का रूप ले चुका है। लियाकत शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक हजार से अधिक पौधे लगा चुके हैं। वह केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करते हैं। सुबह या काम से फुर्सत मिलने के बाद वह पौधों को पानी देने और उनकी सुरक्षा का इंतजाम करने निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन

लियाकत का मानना है कि पेड़ केवल पर्यावरण की जरूरत नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की अहमियत को करीब से देखने के बाद उन्होंने हर पौधे को जिंदगी से जोड़ लिया। उनके लगाए कई पौधे अब बड़े पेड़ों का रूप लेने लगे हैं। एक साधारण कार मैकेनिक का यह प्रयास शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लियाकत कहते हैं कि यदि हर व्यक्ति कुछ पौधे लगाकर उन्हें बचाने की जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य मिल सकता है। (संवाद)
0000
निजी खर्च से चला रहे हरियाली अभियान
पौधरोपण का यह अभियान किसी संस्था या सरकारी सहायता से नहीं, बल्कि लियाकत हुसैन की अपनी मेहनत की कमाई से चल रहा है। पौधे खरीदने, उन्हें सुरक्षित रखने और समय-समय पर पानी देने का खर्च भी वह स्वयं उठाते हैं। कई बार वह दूर-दराज क्षेत्रों में जाकर भी पौधे लगाते हैं। उनका मानना है कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। यही सोच उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है।
0000
स्वार के डॉ. इफ्तेखार हुसैन ने पौधरोपण कर बनाई मिसाल

स्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण की चर्चा हो रही है, वहीं स्वार तहसील के गांव रसूलपुर निवासी डॉ. इफ्तेखार हुसैन अपने कार्यों से इस संदेश को धरातल पर साकार कर रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और पेड़ों की कटाई के बीच उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।

पिछले कई वर्षों से वे लगातार पौधरोपण अभियान चलाकर क्षेत्र में हरियाली बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। वे स्कूलों, कॉलेजों और जनसभाओं में पहुंचकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं।


पौधरोपण के साथ-साथ वे जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे लोगों को पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने और प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed