फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   twowomen died due to fever

बुखार से दो महिलाओं की मौत

Sat, 01 Oct 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो. बिलासपुर/सैदनगर रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो. बिलासपुर/सैदनगर रामपुर Updated Sat, 01 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। श्रीरामलीला नाट्य परिषद के अध्यक्ष और किराना व्यापारी संजय अग्रवाल की पत्नी की बुखार के कारण देर रात हल्द्वानी के अस्पताल में मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना लोगों को मिली तो रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया। इधर, सैदनगर में भी एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन साल की बेटी की हालत गंभीर है। उसका इलाज मुरादाबाद में चल रहा है। जिले में अब तक 77 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।  

नगर के मोहल्ला सोमवार का बाजार निवासी संजय अग्रवाल किराना व्यापारी हैं और वह रामलीला नाट्य परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उनकी पत्नी कीर्ति अग्रवाल (30) को कुछ दिन पूर्व बुखार आ गया था। परिजन उनका हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे। गुरुवार की देर रात महिला की अस्पातल में मौत हो गई। उनकी मौत होने से पूरे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर रामलीला कमेटी ने मंचन को शोक स्वरुप बंद कर दिया। इसके बाद रात में ही महिला के शव को घर लाया गया और सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


सैदनगर क्षेत्र के मिलक अब्बू खां में शकील की पत्नी 28 वर्षीय पत्नी शहाना पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसकी तीन साल की बेटी शाजिया को भी बुखार ने घेर लिया। दोनों का इलाज पहले निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया,जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शहाना ने दम तोड़ दिया,जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। 
शहाना के शव को परिजन घर ले आए हैं,जहां उसका दफन कर दिया गया। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी ओर उसकी तीन साल की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। सेहत महकमा इसको लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed