फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two youths drowned in Kosi river drowned, death

कोसी नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Kosi river drowned, death
रामपुर। कोसी नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। इस पर युवकों के साथियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस आ गई, जिसके बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र का है। गंगापुर आवास विकास कालोनी निवासी विशेष (23) और राहुल (20) अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान नहाते हुए दोनों युवक गहराई में पहुंच गए, जहां दोनों बहने लगे। दोनों को पानी की धार में बहता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनको बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पानी की तेज धार में बह गए। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। लोगों ने दोनों किसी तरह से पानी से निकाला और जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, सतर्कता के मद्देनजर अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक नदी में नहाने के लिए गए थे, जहां दोनों डूब गए। उनकी मौत हो गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed